Small Business Ideas: कम पैसे में शुरू करें अपना खुद का कारोबार महीने का कमाए 50 हजार, देखें पूरी जानकारी
Small Business Ideas: हर किसी का सपना होता है कि वो एक दिन खुद का बिज़नेस शुरू करे और अपने पैरों पर खड़ा हो जाए। लेकिन दिक्कत तब आती है जब जेब में ज़्यादा पैसे नहीं होते। बहुत से लोग सोचते हैं कि बिज़नेस शुरू करने के लिए लाखों रुपये चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ छोटे और समझदारी वाले आइडिया से आप घर बैठे भी अच्छा बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। इसमें बस थोड़ी लगन, मेहनत और धैर्य की ज़रूरत होती है।
ब्रेकफास्ट ज्वाइंट खोलें
आजकल लोग भागदौड़ भरी ज़िंदगी में नाश्ता घर पर नहीं कर पाते। अगर आप भीड़भाड़ वाले इलाके में ब्रेकफास्ट ज्वाइंट खोलते हैं तो अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। ऑफिस या कॉलेज के पास अगर दुकान हो तो ग्राहक कभी खत्म नहीं होंगे। आप शुरुआत में कुछ बेसिक आइटम जैसे चाय, पराठा, पोहा या सैंडविच से भी शुरू कर सकते हैं।
जूस पॉइंट शुरू करें
आज के समय में लोग सॉफ्ट ड्रिंक छोड़कर जूस की ओर बढ़ रहे हैं। गर्मियों में तो जूस की दुकान पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। अगर आपके पास जूसर और ताजे फल हैं तो आप यह बिज़नेस आसानी से शुरू कर सकते हैं। इस काम में बहुत ज़्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती।
सिलाई और कढ़ाई का काम
अगर आपके पास सिलाई मशीन है और थोड़ा हुनर भी है तो घर बैठे ही सिलाई या कढ़ाई का काम शुरू किया जा सकता है। महिलाएं इस बिज़नेस के लिए सबसे उपयुक्त रहती हैं क्योंकि इसमें घर की जिम्मेदारी के साथ काम भी संभल जाता है। आप बुटीक से ऑर्डर लेकर भी काम कर सकते हैं।
ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करें
इंटरनेट के बढ़ते उपयोग से अब ऑनलाइन बिज़नेस का चलन बहुत बढ़ गया है। अगर आप सोशल मीडिया अच्छे से चलाना जानते हैं या वेबसाइट डिजाइन करना आता है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। ब्लॉगिंग, डिजिटल मार्केटिंग या फ्रीलांसिंग जैसे कामों में भी लोग अच्छा पैसा कमा रहे हैं।
डेकेयर सेंटर शुरू करें
अगर आपको बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है तो डेकेयर सेंटर खोलना एक बढ़िया विकल्प है। आजकल कामकाजी महिलाओं को ऐसी जगह की बहुत जरूरत होती है जहां वे अपने बच्चे को दिनभर सुरक्षित छोड़ सकें। इसके लिए बस एक सुरक्षित और साफ जगह की जरूरत होती है।