BSNL 84 Days Recharge Plan: अगर आप भी हर महीने बार बार मोबाइल रिचार्ज करवाते करवाते थक गए हैं तो अब बीएसएनएल ने एक ऐसा शानदार प्लान लेकर आया है जिससे आपकी टेंशन खत्म हो जाएगी। प्राइवेट कंपनियों के बढ़ते दामों के बीच सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने यूजर्स को राहत देने के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है जिसमें लंबी वैलिडिटी और ढेर सारा डेटा दोनों मिल रहा है। चलिए जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल और फायदे क्या हैं।
BSNL 84 दिन वाला प्लान
बीएसएनएल का यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ज्यादा रिचार्ज नहीं करना चाहते और एक बार में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी कि यह नया प्लान 599 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही हर दिन 3 जीबी हाई स्पीड डेटा भी मिलेगा जिससे आप आसानी से वीडियो देख सकते हैं और गेम भी खेल सकते हैं। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है ताकि आपको कॉल रिचार्ज की चिंता न रहे।
इस प्लान में एसएमएस की भी सुविधा है यानी रोजाना 100 एसएमएस फ्री मिलेंगे। यानी तीन महीने तक आपको किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है बस एक बार रिचार्ज करवाइए और मजे से मोबाइल चलाइए।
BSNL का 1 रुपये वाला धमाकेदार ऑफर
बीएसएनएल सिर्फ बड़ा नहीं बल्कि छोटा लेकिन जबरदस्त ऑफर भी दे रहा है। कंपनी ने कुछ समय पहले एक ऑफर निकाला था जिसमें सिर्फ एक रुपये में सिम कार्ड मिल रहा है। अगर आप नया सिम लेना चाहते हैं तो यह सुनहरा मौका है। इस ऑफर के तहत सिर्फ एक रुपये में आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी और रोजाना 2 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 31 अगस्त तक ही चालू रहेगा।
क्यों है यह प्लान खास
बीएसएनएल का यह 84 दिन वाला प्लान इसलिए खास है क्योंकि यह यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉल दोनों की सुविधा एक साथ देता है। प्राइवेट कंपनियां जहां इसी तरह के प्लान के लिए 700 रुपये से ज्यादा लेती हैं वहीं बीएसएनएल सस्ता और भरोसेमंद विकल्प दे रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि बीएसएनएल का नेटवर्क अब धीरे धीरे बेहतर हो रहा है और 4जी सर्विस कई राज्यों में शुरू हो चुकी है।
अगर आप गांव या छोटे शहर में रहते हैं तो बीएसएनएल का नेटवर्क आमतौर पर बेहतर काम करता है। इसलिए यह प्लान खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।