Airtel 56 Days Plan: एयरटेल के लंबे वाले प्लान अब हुए और भी फायदेमंद
Airtel 56 Days Plan: आजकल मोबाइल रिचार्ज करते समय सबसे बड़ी दिक्कत यही आती है कि एक ऐसा प्लान मिले जिसमें डाटा भी सही चले, कॉलिंग भी अनलिमिटेड हो और जेब पर भी बहुत दबाव न पड़े। यही वजह है कि Airtel के 56 दिन वाले प्रीपेड प्लान लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। इन प्लान्स में डेली डाटा, कॉलिंग, एसएमएस के साथ कुछ ऐसे फायदे भी मिल जाते हैं जिनकी जरूरत लोग रोज महसूस करते हैं। कई बार तो हम रिचार्ज करवाने में भी गलती कर देते हैं और बाद में पछताना पड़ता है, इसलिए इन प्लान्स को पहले जान लेना जरूरी है।
Airtel 56 Days Plan क्या हैं?
एयरटेल के 56 दिन वाले प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो बार बार रिचार्ज करने में समय गंवाना नहीं चाहते। इन प्लान्स में डेली डाटा से लेकर कॉलिंग तक सब कुछ शामिल रहता है। कुछ प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डाटा भी दिया गया है जिससे हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत वाले यूजर्स को राहत मिलती है। इन प्लान्स में मिलने वाले ओटीटी और एआई टूल के फायदे इन्हें और भी बेहतर बना देते हैं। कई लोग इन प्लान्स को इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि एक बार रिचार्ज करने के बाद लगभग दो महीने की टेंशन खत्म हो जाती है।
Airtel 579 रुपए वाला प्लान
यह प्लान 56 दिन की वैधता के साथ आता है। इसमें रोज 1।5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। इस प्लान में 5G डाटा शामिल नहीं होता जिसके वजह से कुछ यूजर्स को थोड़ा सीमित महसूस हो सकता है। डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर सामान्य स्तर पर रह जाती है। इसके साथ फ्री हैलोट्यून और बारह महीने के लिए perplexity pro ai सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। कई लोग इसे इसलिए चुन लेते हैं क्योंकि यह बजट में आता है और जरूरतें भी पूरी कर देता है।
Airtel 619 रुपए वाला प्लान
इस प्लान की खासियत यह है कि यह 60 दिन की वैधता देता है। रोज 1।5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल मिलती है। एसएमएस का फायदा भी वही रहता है। इस प्लान में भी 5G की सुविधा नहीं मिलती है। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्लो हो जाता है। हैलोट्यून और ai सब्सक्रिप्शन इसमें भी दिया जाता है। कई लोग ज्यादा डाटा तो नहीं इस्तेमाल करते लेकिन लंबी वैलिडिटी चाहते हैं इसलिए यह प्लान उनके लिए ठीक माना जाता है।
Airtel 649 रुपए वाला रिचार्ज प्लान
यह प्लान उन्हीं लोगों के लिए ठीक है जिन्हें ज्यादा डाटा की जरूरत पड़ती है। इसमें रोज 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें अनलिमिटेड 5G डाटा भी शामिल है जिससे इंटरनेट की स्पीड में कोई परेशानी नहीं आती। एसएमएस का फायदा पहले जैसा ही रहता है। डाटा खत्म होने पर स्पीड कम हो जाती है। हैलोट्यून और ai सब्सक्रिप्शन इसमें भी दिया गया है। ओटीटी सब्सक्रिप्शन इसमें शामिल नहीं है इसलिए कुछ लोग इसे थोड़ा अधूरा मानते हैं।
Airtel recharge kaise kare?
Airtel रिचार्ज करना बहुत आसान है। आप airtel thanks app से कर सकते हैं। मोबाइल में ऐप खोलकर रिचार्ज सेक्शन में जाएं। नंबर डालें और प्लान चुनकर पेमेंट कर दें। आप एयरटेल की वेबसाइट से भी रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा paytm phonepe google pay जैसे यूपीआई ऐप में भी रिचार्ज का विकल्प मिलता है। चाहें तो किसी मोबाइल दुकान से भी रिचार्ज कराया जा सकता है।