Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में यह नियम बदला नाम एड्रेस या मोबाइल नंबर अपडेट कर ले

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजना का लाभ उठाने तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर आपके आधार कार्ड में नाम गलत लिखा है या मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो कई जरूरी काम रुक सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना आधार सही समय पर अपडेट करवा लें। चलिए जानते हैं आसान तरीका जिससे आप खुद घर बैठे या नजदीकी केंद्र जाकर आधार अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड अपडेट करने का कारण

कई बार लोगों के आधार कार्ड में गलत नाम, एड्रेस या जन्मतिथि छप जाती है। कुछ मामलों में मोबाइल नंबर पुराने हो जाते हैं और आधार से लिंक नहीं रहते। इन गलतियों की वजह से बैंक ट्रांजेक्शन, सरकारी सब्सिडी और सिम वेरिफिकेशन जैसे काम रुक जाते हैं। इसलिए UIDAI समय-समय पर नागरिकों को अपने आधार विवरण अपडेट करने की सलाह देता है।

ऑनलाइन तरीके से आधार कार्ड अपडेट करने का तरीका

अगर आपको केवल एड्रेस बदलना है तो यह काम घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है।

इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।

वहां “Update your Aadhaar” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।

अपना आधार नंबर डालें और ओटीपी से लॉगिन करें।

अब एड्रेस का नया प्रूफ अपलोड करें और अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करें।

कुछ दिनों में आपका आधार कार्ड नया एड्रेस के साथ अपडेट हो जाएगा।

ऑफलाइन आधार अपडेट की प्रक्रिया

अगर आपको मोबाइल नंबर, नाम या जन्मतिथि बदलवानी है तो इसके लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना जरूरी है।

वहां जाकर आपको एक अपडेट फॉर्म भरना होता है।

इस फॉर्म में आधार नंबर और वह जानकारी भरें जिसे बदलवाना है।

साथ में आधार से संबंधित सही दस्तावेज की फोटोकॉपी लगाएं।

फिर अधिकारी के सामने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाएं।

इसके बाद आपको एक अपडेट रिसीट मिलेगी जिससे आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।

अपडेट होने में कितना समय लगता है?

आम तौर पर आधार अपडेट की प्रक्रिया 7 से 10 दिन में पूरी हो जाती है। कभी-कभी दस्तावेज की जांच में समय लग सकता है इसलिए UIDAI वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक करते रहें। अपडेट पूरा होने के बाद आप नया ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top